व्यापारी से फिरौती मांगने और फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार: लुधियाना में आरोपियों को दी थी पनाह, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा – Khanna News

Spread the love share




लुधियाना जिले के खन्ना में कपड़ा व्यापारी आशु विजन से पांच करोड़ की फिरौती मांगने और फिरौती न देने पर उनके घर पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फरार चल रहे सूरज सिंह राजपुरोहित उर्फ मोहित निवासी पंजाबी बाग, अंबाला कैंट (हरियाणा) को पकड़ा गया है। आरोपी को कोर्ट पेश करने के बाद पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस उससे पूरे नेटवर्क और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। सूरज सिंह पर मुख्य शूटरों को पनाह देने का आरोप है। पांच पहले हो चुके गिरफ्तार बता दे कि इससे पहले खन्ना पुलिस इस केस में मुख्य आरोपी अमित कुमार उर्फ लाडी आढ़ती (सब्जी मंडी), ईश्वर सिंह रंधावा (मलेरकोटला रोड खन्ना), विक्की वाट्स (एसएएस नगर), परमवीर सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। विदेश भाग गया था आरोपी पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद जब उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी शुरू हुई तो सूरज सिंह राजपुरोहित देश छोड़कर थाईलैंड भाग गया था। वह फरवरी 2026 में भारत लौटने के बाद 2 मार्च को खन्ना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब उससे इस पूरे गैंगस्टर नेटवर्क और वारदात में उसकी भूमिका को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने तीन साथियों के लिए लुधियाना से कपड़े खरीदकर जेल में पहुंचाए थे। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि किन लोगों के जरिए यह काम कराया गया।



Source link


Spread the love share