सांसद जयप्रकाश ने इनेलो की रैली को ‘फ्लॉप’ बताया: कहा- पार्टी की दुर्दशा के लिए अभय चौटाला जिम्मेदार, बृजेंद्र सिंह की यात्रा से नहीं जुड़ेंगे – Hansi News

Spread the love share



हांसी के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता को संबोधित करते सांसद जयप्रकाश।

हिसार जिले के हांसी में सांसद जयप्रकाश ने इनेलो की रोहतक में हुई रैली को ‘फ्लॉप’ बताया। उन्होंने कहा कि इनेलो नेताओं ने भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे। सांसद ने आगे कहा कि जनता ने भी इस रैली को

हांसी के विश्राम गृह में शुक्रवार (26 सितंबर) को सांसद ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इनेलो पार्टी की वर्तमान दुर्दशा के लिए बड़े स्तर पर अभय चौटाला को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका निभा रही है। उन्होंने उन लोगों पर टिप्पणी की जो कहते हैं कि कांग्रेस विपक्ष में नहीं दिखती।

बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर भी बोले सांसद

कांग्रेस नेता संपत सिंह के रोहतक रैली में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें अपनी बात पार्टी के मंच पर रखनी चाहिए थी, न कि सार्वजनिक रूप से। वहीं, कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा संबंधी बयान पर सांसद जयप्रकाश ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसी किसी यात्रा को लेकर पार्टी हाईकमान से कोई निर्देश नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं ऐसी किसी यात्रा से नहीं जुड़ेंगे।

जनता इनेलो के बहकावे में नहीं आने वाली

इनेलो पर निशाना साधते हुए हिसार सांसद ने कहा कि पार्टी के नेता अपनी कमजोर विधानसभा सीटों को बचाने के लिए अन्य नेताओं पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि जनता अब उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।



Source link


Spread the love share