सिद्धपीठ भुवनेश्वरी में अष्ठमी पर हुआ अनुष्ठान

Spread the love share


सिद्धपीठ भुवनेश्वरी में अष्ठमी पर हुआ अनुष्ठान सिद्धपीठ भुवनेश्वरी में शारदीय नवरात्रि पर गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक अनुष्

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानपौड़ीगुरु, 10 अक्टूबर 2024 10:41 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

सिद्धपीठ भुवनेश्वरी में शारदीय नवरात्रि पर गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। नवरात्रि को लेकर मंदिर में प्रति दिन अनुष्ठान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अष्ठमी पर्व पर मंदिर में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया। नवमी पर शुक्रवार को मंदिर में हवन के साथ श्रद्धालु शारदीय नवरात्रि के अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। हर साल नवरात्रि पर सिद्धपीठ भुवनेश्वरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। वहीं दूसरी भजन प्रतियोगिता में गढ़गोरिल ने पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 22 टीमों ने हिस्सा लिया था। विजेता टीम को पुरस्कार के तौर पर 3100 रुपये और चल बैजंती ट्राफी मंदिर समिति क पदाधिकारियों ने भेंट की गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि कल नवमी को हवन के बाद ही सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारा का आयोजन भी किया जाएगा।



Source link


Spread the love share