सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास: हाथ की नस काटी, परिवार ने चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना का आरोप लगाया – Raipur News

Spread the love share




राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल से महिला कैदी के आत्महत्या प्रयास का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक, महिला प्रकोष्ठ में बंद कैदी आशिमा राव ने कथित तौर पर कलाई काटने की कोशिश की। जिसके बाद उसका इलाज किया गया और आठ टांके लगाए गए। बताया जा रहा है कि घटना 3-4 दिन पुरानी है, हालांकि इसकी जानकारी अब सामने आई है। चेकिंग के दौरान प्रताड़ना का आरोप परिजनों का आरोप है कि महिला कैदी ने चिट्ठी लिखकर जेल के भीतर चेकिंग के नाम पर प्रताड़ना और अपमान की बात बताई थी। आरोप है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजन जेल पहुंचे और मामले में न्याय की मांग की। जेल प्रशासन ने क्या कहा
इधर, जेल प्रशासन का कहना है कि महिला कैदी पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है, उसे जेल से बाहर रेफर नहीं करना पड़ा। घटना कुछ दिन पुरानी है। साथ ही बताया गया कि कुछ दिन पहले महिला कैदी के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई थी, जिसके बाद जेल नियमों के तहत उस पर कार्रवाई की गई थी। 6 महीने से जेल में बंद है महिला बताया जा रहा है कि आशिमा राव एक मारपीट के मामले में पिछले करीब छह महीने से जेल में बंद है। घटना के बाद अब पूरे मामले की जांच और जेल प्रबंधन के रवैये को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले में जांच और दोनों पक्षों के दावों के बीच स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply