मुजफ्फरपुर में उत्पाद टीम ने बरूराज थाना क्षेत्र में दलही चौक के पास सोमवार की देर छापेमारी कर यूपी के एक ट्रक से 110 कार्टन अवैध विदेशी शराब की खेप को पकड़ा है। हालांकि मौके से शराब तस्कर फरार गया है। उसकी टीम ने पहचान कर ली है। बीते दो दिनों में वि
.
तस्कर मोतिहारी जिला का है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए शराब की ब्लैक में कीमत 25 लाख रुपए है। ट्रक के चालक की सीट के पीछे तहखाना बना हुआ था। उसी में शराब की खेप को छुपाया गया था। शराब की खेप न्यू ईयर पार्टी के लिए लाया जा रहा था।
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर एक यूपी के ट्रक से 110 कार्टन विदेशी शराब को पकड़ा गया है। तस्कर अंधेरे का फायदा उठकर भाग गए हैंl उसकी गिरफ्तारी को लेकर आगे की करवाई की जायेगी।
बता दें कि उत्पाद विभाग की टीम ने दो दिन की कार्रवाई में न्यू ईयर में खपाने के लिए आए शराब में दो बड़ी खेप को जब्त किया है। मौके से तीन तस्करों की गिरफ्तारी भी गई थी।