3 दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव: गोंडा नगर कोतवाली में दर्ज थी गुमशुदगी, बाजार जाने की बात कहकर निकले थे – Gonda News

Spread the love share




गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा चौकी के पास आज सुबह 9 बजे एक नाले में 42 वर्षीय पिंटू वाल्मीकि का शव मिला है। पिंटू रानी बाजार के निवासी थे और पिछले तीन दिनों से लापता थे। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नाले में शव देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद गोंडा नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पिंटू वाल्मीकि के शव को नाले से बाहर निकाला। परिजनों ने शव की पहचान की। नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिंटू वाल्मीकि 20 अप्रैल को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे और उसके बाद से लापता थे। देर रात जब पिंटू घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने गोंडा नगर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद परिजनों में भी हड़कंप मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस ने 20 अप्रैल की देर रात ही रिपोर्ट दर्ज कर पिंटू की तलाश शुरू कर दी थी। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब पीने के कारण नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। गोंडा नगर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर सभाजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply