SI भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का खुलासा: निलंबित अध्यापक सुनील कुमार विश्नोई गिरफ्तार; डमी कैंडिडेट बैठाकर चयन कराने का आरोप, यहां पढ़े क्राइम की अन्य खबरें – Jaipur News

Spread the love share



राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयन कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में वांछित चल रहे सहयोगी आरोपी सुनील कुमा

.

एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया- चयनित अभ्यर्थी डालूराम मीणा पुत्र रामखिलाड़ी मीणा के स्थान पर हरसनराम देवासी पुत्र आईदानराम को डमी अभ्यर्थी के रूप में परीक्षा में बैठाया गया। साजिश के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करवा कर अंततः चयन सुनिश्चित किया गया। आरोपी वर्तमान में निलंबित द्वितीय श्रेणी अध्यापक (हिन्दी विषय) है तथा डीईओ कार्यालय (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा, सिरोही में पदस्थ रहा है। इस संबंध में पुलिस थाना SOG, जयपुर में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

SOG द्वारा की गई कार्रवाई में पूर्व में डालूराम मीणा, हरसनराम देवासी और अन्य सहयोगी आरोपी उम्मेद सिंह को गिरफ्तार कर जेसी में भिजवाया जा चुका है। अनुसंधान के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में वांछित चल रहे सहयोगी आरोपी सुनील कुमार विश्नोई (31 साल) पुत्र सोमाराम विश्नोई, निवासी ग्राम-पोस्ट सांकड, पुलिस थाना सांचौर, तहसील सांचौर, जिला जालौर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस कस्टडी में लिया गया है और मामले में आगे गहन अनुसंधान जारी है।

SOG के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार विश्नोई पूर्व में भी शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 से जुड़े मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस मामले में उसने चयनित अभ्यर्थी अशोक पटेल को डमी अभ्यर्थी उम्मेद सिंह उपलब्ध कराने के एवज में राशि प्राप्त की थी।



Source link


Spread the love share