Himachal Budget 2025 Live: सीएम सुक्खू पेश कर रहे बजट, दूध सहित गेहूं-मक्की के खरीद मूल्य को बढ़ाने की घोषणा

Spread the love share


12:00 PM, 17-2025

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर ली चुटकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपके सूखे पौधों को भी हरा करने में लगे हुए हैं। ओक ओवर में नेता प्रतिपक्ष के समय जो पौधा लगाया गया था, जब मैं ओकओवर पहुंचा तो वह सूख रहा था। मैंने उसे खाद दी, अब उस पर फूल आना शुरू हो गए हैं। सीएम ने कहा कि ईको-टूरिज्म को बढ़ाया दिया जाएगा। इससे सरकार को 200 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

11:55 AM, 17-2025

5000 हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण किया जाएगा, महिला व युवक मंडल करेंगे देखभाल

2025-26 में 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण किया जाएगा। फलदार व औषधीय पाैधे लगाए जाएंगे। राजीव गांधी वन संर्वद्धन योजना लागू होगी।  महिला मंडल व युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह को एक से पांच हेक्टेयर क्षेत्र में पाैधरोपण के संरक्षण का जिम्मा दिया जाएगा। महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण के लिए सालाना 2.40 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

11:50 बजे, 17-2025

एचपी शिवा परियोजना के तहत 100 करोड़ खर्च होंगे,  120 नई ट्राउट इकाइयां स्थापित होंगी।

सीएम ने बजट में घोषणा की कि बागवानी के लिए 4000 हेक्टेयर के लिए सर्वे किया जाएगा। एचपी शिवा परियोजना के तहत 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मछुआरों से सिर्फ 7.50 प्रतिशत रायल्टी ली जाएगी। इससे 20 हजार से अधिक मछुआरों, मछली पालक कृषकों को लाभ होगा। 120 नई ट्राउट इकाइयों को स्थापित किया जाएगा।

11:44 AM, 17-2025

प्राकृतिक मक्की और गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा

प्राकृतिक मक्की का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया है। प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये किया गया। हमीरपुर में स्पाइस पार्क बनेगा। हल्दी उगाने पर 10 क्विंटल पर सरकार 90 हजार रुपये देगी । ऊना में आलू प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होगा। पूर्व यूपीए सरकार में नादौन की बड़ा पंचायत में स्पाइस पार्क का शिलान्यास किया गया था। भाजपा सरकार ने केंद्र में सत्ता संभालने के बाद इस स्पाइस पार्क को रद्द कर दिया था। अब राज्य सरकार खुद इस स्पाइस पार्क को बनाएगी। ऊना में सबसे ज्यादा आलू होता है।  100 गांवों में सिंचाई योजनाएं बनेंगी।

11:33 AM, 17-2025

सीएम ने पशुपालकों से गाय के दूध के खरीद मूल्य को 45 से बढ़ाकर 51 रुपये और भैंस के दूध के मूल्य को 55 से बढ़ाकर 61 रुपये प्रतिलीटर करने की घोषणा की। भैंस और गाय के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 6-6 रुपये की बढ़ोतरी की है। पशुपालकों को 2 रुपये की परिवहन सब्सिडी भी मिलेगी।

11:33 AM, 17-2025

‘अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेंगे’

ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में पर्यटन को भी शामिल किया जाएगा। धार्मिक पर्यटन, चाय पर्यटन व अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इससे हजारों रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।  पशुपालकों को मिलने वाली सारी जानकारी एसएमएस के माध्यम से फोन पर उपलब्ध होगी।

11:30 बजे, 17-2025

1,58,785 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणित किया

1,58,785 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणित किया गया है। प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में आठ पेंशन योजनाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में अन्य जिलों के बच्चों को भी शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाएगा।

11:25 AM, 17-2025

सीएम ने कहा कि कृषि-बागवानी क्षेत्र में कीटनाशकों के इस्तेमाल को कम करने के पक्ष में है। वनों का संरक्षण करना होगा। सरकार 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट के रूप में विकसित करेगी। ई-बसों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकारी विभागों में भी ई-गाड़ियों को शामिल किया जा रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ किया जाएगा। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पहली बार एमएसपी की घोषणा की गई है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

11:21 AM, 17-2025

‘प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत बढ़ोतरी’

सीएम सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार से 76,185 करोड़ रुपये का लोन वर्तमान सरकार को विरासत में मिला। इसके चलते बड़ी राशि इसके ब्याज को चुकाने में चली गई। कृषि व संबंद्ध क्षेत्र में 3.38 प्रतिशत की वृद्धि संभावित है। प्रति व्यक्ति आय में 9.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

11:17 AM, 17-2025

राजस्व में हुई बढ़ोतरी: सीएम

सीएम ने कहा कि बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी का भी युक्तिकरण किया गया है। आबकारी नीति में बदलाव से वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व में 300 करोड़ की वृद्धि होने की संभावना है।  उपकर के माध्यम से भी आय बढ़ाने का प्रयास किया। शराब पर उपकर से अतिरिक्त आय प्राप्त की।



Source link


Spread the love share