PM Modi Foreign Visit LIVE: पांच देशों की यात्रा पर मोदी, घाना के लिए रवाना; ब्रिक्स सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Spread the love share


09:27 AM, 02-JUL-2025

प्रधानमंत्री मोदी घाना के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

09:18 AM, 02-JUL-2025

‘गर्व के साथ प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार’

प्रधानमंत्री मोदी की घाना यात्रा पर भारतीय मूल के घानाई नागरिक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा, ‘…हम गर्व के साथ प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर रहे हैं। हम उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। मुझे खुशी है कि वे यहां आ रहे हैं…’

08:44 AM, 02-JUL-2025

‘…जैसे हम किसी अपने का स्वागत करने जा रहे’

प्रधानमंत्री मोदी की घाना यात्रा पर भारतीय मूल के घानाई नागरिक मयंक सिंह ने कहा, ‘मैं पिछले 15 साल से घाना में रह रहा हूं। 30 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री घाना आ रहा है। हमें ऐसा लग रहा है जैसे हम किसी अपने का स्वागत करने जा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 साल में भारत का विकास किया है और उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत का नाम भी ऊंचा किया है।

08:18 AM, 02-JUL-2025

पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी दो से तीन जुलाई तक घाना में रहेंगे। यह तीन दशकों में किसी भारतीय पीएम की पहली घाना यात्रा होगी। वह घाना के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक में आर्थिक, ऊर्जा व रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वह 3-4 जुलाई को त्रिनिदाद-टोबैगो में होंगे। यह 1999 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री 4-5 जुलाई तक अर्जेंटीना का दौरा करेंगे और रक्षा, कृषि, खनन, तेल व गैस, व्यापार सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी पर चर्चा करेंगे। फिर ब्रिक्स बैठक में हिस्सा लेने ब्राजील जाएंगे। पीएम 9 जुलाई को नामीबिया पहुंचेंगे। उनके वहां संसद में भाषण देने की भी उम्मीद है।

08:16 AM, 02-JUL-2025

PM Modi Foreign Visit LIVE: पांच देशों की यात्रा पर मोदी, घाना के लिए रवाना; ब्रिक्स सम्मेलन में करेंगे शिरकत

PM Modi Five-Nation Visit LIVE Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पांच देशों की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। वह दो से नौ जुलाई तक घाना, त्रिनिदाद-टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान छह और सात जुलाई को ब्राजील में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे वैश्विक दक्षिण के देशों से भारत के संबंधों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।





Source link


Spread the love share