नवहट्टा के बलवा गांव निवासी कांग्रेस नेता अनिरुद्ध मिश्र का निधन शनिवार को हो गया। सामाजिक कार्य में उनकी सक्रियता के लिए उन्हें याद किया जाएगा। कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य डा. तारानंद सदा ने उनके निधन…
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानसहरसाबुध, 23 अक्टूबर 2024 07:31 अपराह्न
नवहट्टा। नगर पंचायत नवहट्टा स्थित बलवा गांव निवासी बयोवृद्ध कांग्रेस नेता अनिरुद्ध मिश्र का बीते शनिवार को दिन निधन हो गया है। सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने को लेकर अग्रणि रहने वाले अनिरुद्ध मिश्र के निधन पर कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य डा तारानंद सदा ने दुख जताते हुए इसे सामाजिक क्षति बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत यादव, पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार झा, चंद्र मोहन झा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि निर्मल झा, गोपाल चौधरी, अशोक कुमार राम सहित सामाजिक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया।