सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रो संगीता सिन्हा ने दीप प्रज्वलित किया और छात्रों ने सरस्वती…
चकिया, हिन्दुस्तान संवाद । सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को समारोह पूर्वक समापन किया गया। मुख्य अतिथि कमिश्नर रेंजर्स एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो संगीता सिन्हा ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता सिन्हा और संजय कुमार रेंजर्स प्रभारी ने अपने संबोधन में रोवर्स रेंजर्स के प्रवेशी प्रशिक्षुओं के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मनोयोग पूर्वक किए गए। उनके प्रदर्शनों को सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स की कुल तेरह टोलियां थी। सभी टोलियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर एवम् आकर्षक टेंट बनाए। टेंट के भीतर बच्चों की ओर से शिक्षाप्रद गजेट्स बनाए गए थे। रोवर्स वर्ग में प्रथम स्थान महाराणा प्रताप टोली तीन, द्वितीय स्थान महात्मा गांधी टोली दो, तृतीय स्थान भगत सिंह टोली एक एवं रेंजर्स वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आजाद हिंद फौज टोली छह, द्वितीय स्थान कल्पना चावला टोली पांच एवं तृतीय स्थान किरण वेदी को टोली चार से चयनित किया गया। इस कार्यक्रम में सैयदअली अंसारी, वीरेंद्र सिंह, कैलाश, रतन जायसवाल, साक्षी गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रशांत, आयुष गुप्ता, पवन कुमार, सिंह, प्राध्यापक संतोष कुमार, रमाकांत गौड़, डॉ कलावती, डॉ मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ अमिता सिंह, डॉ संतोष कुमार यादव, डॉ शमशेर बहादुर, डॉ सुरेन्द्र कुमार सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ल, अंकिता सती मौजूद रही।