दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में एक अभियुक्त को अर्थदंड के साथ 20 वर्ष की सजा

Spread the love share


बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश ने संजय यादव को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानबेगुसरायबुध, 23 अक्टूबर 2024 02:24 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

बेगूसराय। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले की स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो के जज ने अभियुक्त संजय यादव को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही अलग से 20 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में रेप की एक घटना में स्पीडी ट्रायल के तहत यह फैसला आया है। विशेष लोक अभियोजक कुमारी मनीषा थी।



Source link


Spread the love share