मोतिहारी में नाव पलटी, 2 लोग लापता: गंडक नदी में हुआ एक्सीडेंट, NDRF टीम बुलाई गई – Motihari (East Champaran) News

Spread the love share



मोतिहारी के गोविंदगंज थाना क्षेत्र में गंडक नदी में नाव पलटने से दो लोग लापता हो गए हैं। इस हादसे में नाव पर सवार तीन अन्य लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। घटना सरेया पिपरा गांव के पास हुई।

.

जानकारी के अनुसार, नाव पर कुल पांच लोग सवार थे और वे नदी पार कर रहे थे। बीच धारा में पहुंचने पर नाव असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में गिर गए।

दो लोग बहाव में बह गए और लापता हो गए

तेज बहाव के बावजूद तीन लोग तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन दो लोग बहाव में बह गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।

इसके बाद प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया है। लापता लोगों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं।

बचाव अभियान जल्द ही तेज किया जाएगा

गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाव पर पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन सुरक्षित बच गए हैं और दो लापता हैं। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है और बचाव अभियान जल्द ही तेज किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply