आखरी अपडेट:
तुला राशि के जातकों के आज के दिन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातकों के भाग्य निर्माण में आज का दिन काफी सहयोगात्मक रहने वाला है. आज का दिन उनका अपने कार्य के प्रति जागरूकता और सजकता बढ़ाने वाला होगा.
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: आज दिन शनिवार तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल है. आज शरीर और स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए आज का समय अनुकूल है. अनावश्यक उलझन परेशानी से छुटकारा पाने में आज का दिन काफी सुखद और सहयोगात्मक रहेगा. आज मित्रों का भी सहयोग भरपूर मिलेगा और पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. पारिवारिक लोगों का भी सहयोग भरपूर मिलेगा. पढ़ाई में लगे तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है. पढ़ाई के प्रति उनकी जागरूकता और सजकता बढ़ेगी. इससे वह मन लगाकर पढ़ाई करेंगे.
तुलाराशि के जातकों को आज जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करने का भी अवसर प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन सुखद है. आज अपने साथी के साथ यात्रा कर सकते हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है.
तुला राशि के जातकों के आज के दिन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातकों के भाग्य निर्माण में आज का दिन काफी सहयोगात्मक रहने वाला है. आज का दिन उनका अपने कार्य के प्रति जागरूकता और सजकता बढ़ाने वाला होगा. आज के दिन का सहयोग लेकर तुला राशि के जातक अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगे. आज व्यापार को आगे बढाने का भी अवसर अच्छा खासा प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. नौकरी पेशा वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भाग दौड़ वाला रह सकता है लेकिन सुखद ही रहेगा.
आज के दिन करें ये उपाय
आज तुला राशि के जातक हनुमान जी की पूजा करें. यदि आपके पास पीपल का पेड़ है तो वहां पर जाकर पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और शाम के समय दीपक दान करना भी आपके लिए काफी सहयोगात्मक रहेगा. आज किसी गरीब की मदद करने से ना चूकें. आज आप अपने लिये काला रंग का वस्त्र धारण करें.
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट… और पढ़ें