AIBE 19 परीक्षा आंसर की allindiabarexamination.com पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Spread the love share



एआईबीई 19 उत्तर कुंजी 2024 जारी: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 19 की आंसर की जारी कर दी गई है. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे एआईबीई की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://allindiabarexanation.com/ के जरिए भी AIBE 19 की आंसर की देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी. इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे. AIBE 19 के लिए आयोजित परीक्षा में 19 विषयों से से संबंधित सवाल पूछे गए थे.

AIBE 19 Answer Key 2024 ऐसे करें डाउनलोड
AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
होमपेज पर “आंसर की” (Answer Key) वाले विकल्प का चयन करें.
पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें.
लॉगिन के बाद फाइनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
आंसर की को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सहेजे.

AIBE 19 के लिए पासिंग मार्क्स का मानदंड
अनारक्षित (UR) और OBC कैटेगरी वाले उम्मीदवार: न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य
SC और ST कैटेगरी वाले उम्मीदवार: न्यूनतम 40% अंक आवश्यक

AIBE 19 परीक्षा का रिजल्ट भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें…
पिता हैं पहले रोल मॉडल, फर्स्ट अटेम्प्ट में क्रैक किया जेईई, अब यहां से कर रहे हैं पढ़ाई
लाखों की सैलरी वाली नौकरी की है तलाश, तो ONGC में तुरंत करें आवेदन, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

टैग: उत्तर कुंजी, शिक्षा समाचार, प्रवेश परीक्षा



Source link


Spread the love share