फरीदाबाद पहुंचे बीजेपी प्रदेश महामंत्री: पीएम के मन की बात सुनी; पूनिया बोले- कांग्रेस-केजरीवाल करते हैं आरोप प्रत्यारोप की राजनीति – Ballabgarh News

Spread the love share



कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया फरीदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 117वां ऐपिसोड सुना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और केजरीवाल सिर्फ आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं। उन्हें देश के विक

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी को एक्स्पोजर देने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात से देश और दुनिया में अपना लोहा मनवाने वाले लोगों और अलग-अलग विषयों पर चर्चा की है।

संविधान को लेकर उन्होंने कहा कि संविधान भारत की नस-नस में है। हर व्यक्ति के रोम रोम में है। भारत का कल्चर भी संविधान से मेल खाता है। जीव जंतु से लेकर मनुष्य की तरक्की कैसे हो, उसके लिए हमारी संस्कृति है और इसी आधार पर संविधान से हमारा देश चलता है।

सुरेंद्र पूनिया ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कांग्रेस हो या केजरीवाल दोनों आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं। ना यह देश के विकास की चिंता करते हैं और ना ही देश के नागरिकों की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक चर्चा देश की तरक्की में बाधा नहीं बनना चाहिए।



Source link


Spread the love share