‘दम लगा के हईशा’ की रिलीज को हुए 11 साल, आयुष्मान खुराना ने बताया अपना फेवरेट सीन

Spread the love share


आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की रिलीज को 11 साल पूरे हो गए हैं. ये फिल्म अब तक भी लोगों की फेवरेट बनी हुई है. इस फिल्म के 11 साल पूरे होने पर आयुष्मान खुराना ने भी एक खास पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में उनका फेवरेट सीन कौन सा था?

आयुष्मान ने बताया अपना फेवरेट सीन
आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ‘दम लगा के हईशा’ का एक सीन है, जिसमें शादी के बाद भूमि और आयुष्मान के बीच झगड़ा हो जाता है और दोनों एक दूसरे से बात नहीं करते. अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए दोनों गाने चलाते हैं और उससे ही एक दूसरे को जवाब देते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए आयुष्मान ने कैप्शन में बताया है कि ये उनका इस फिल्म से सबसे फेवरेट सीन है.

आयुष्मान का पोस्ट
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा, “ये ‘दम लगा के हईशा’ फिल्म से मेरा सबसे फेवरेट सीन है. वो लोग नाराज थे, एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे, लेकिन फिर भी म्यूजिक के जरिए एक दूसरे से सबकुछ कह रहे थे. मुझे इस सीन की यही बात अच्छी लगती है कि इसने बताया कैसे जब शब्द अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते, तब वो अपना तरीका ढूंढ ही लेते हैं. ये कितनी अजीब बात है, कि म्यूजिक अपने आप में एक कन्वर्सेशन बन सकता है और कभी-कभी किसी भी डायलॉग से भी ज्यादा बातें कह सकता है.”

‘दम लगा के हईशा’ के बारे में
बता दें कि ‘दम लगा के हईशा’ फिल्म से भूमि पेडनेकर ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था. इस फिल्म में आयुष्मान और भूमि की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म के लिए भूमि ने अपना वजह बढ़ाया था और फिल्म रिलीज के करीब छह महीने बाद ही उन्होंने अपना वजन पूरी तरह से कम लिया था. इस फिल्म के गाने बहुत किए गए थे. फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया गया था.





Source link


Spread the love share